मनासा: मनासा पुलिस ने लड़कियों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों को प्रताड़ित करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Manasa, Neemuch | Dec 10, 2025 मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बरडिया जागीर में 2 दिन पूर्व मोहित पाटीदार नाम के एक 18 वर्षीय युवक ने सुसाइट नोट लिख कर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।मामले में पुलिस ने जांच में पाया कि भाटखेड़ी निवासी पंकज धनगर व कैलाश रैगर नाम के दो आरोपी युवक से प्रताड़ित कर 10 लाख की मांग कर रहे जिन्हें मनासा पुलिस ने किया गिरफ्तार किया ।