मंझनपुर: मंझनपुर:बड़ी धन्नी में तीन दिन से ससुराल के बाहर आसमान के नीचे जिंदगी जीने को मजबूर विवाहिता
संदीपन घाट थाने के बड़ी धन्नी गांव में ससुरालियों ने दहेज की खातिर विवाहिता की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। तीन दिन से विवाहिता ससुराल के बाहर खुले आसमान के नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर है। जबकि ससुरालीजन दरवाजे में ताला बंद किए हुए हैं। विवाहिता की शिकायत के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने सुधि नहीं ली। विवाहिता ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई!