मंझनपुर: गौरए के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गौरए गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदारी में गया हुआ था तभी यह हादसा हुआ है। वहीं घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है।