मंझनपुर: ओसा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से गिरकर बाइक सवार तीन युवक हुए गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से गिरकर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों एक बाइक पर बैठकर दर्शन करने के लिए चित्रकूट धाम गए हुए थे वापस लौटते वक्त हादसा हुआ है। घायलों को इलाज मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है।