करनैलगंज: कर्नलगंज को मिलेगा इंडोर स्टेडियम और कम्युनिटी सेंटर, ₹498.16 लाख की कार्ययोजना शासन को भेजी गई
CM वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका कर्नलगंज को विकसित करने के लिए ₹498.16 लाख की विस्तृत कार्ययोजना शासन को प्रेषित कर दी गई है। इस योजना के तहत नगर मे आधुनिक इंडोर स्टेडियम, डिजिटल पुस्तकालय और कम्युनिटी सेंटर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित है। रविवार 3 बजे DM ने बताया शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ कराए जाएंगे।