मोतिहारी: मोतीहारी के एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक की, दिए आवश्यक निर्देश
मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा जिला कार्यालय के सभागार में आज मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले के सभी डीएसपी व थाना अध्यक्ष सहित अनुसंधानकर्ता शामिल हुए। जिसमें अपराध नियंत्रण विधि व्यवस्था संधारण के लिए उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक के दौरान गंभीर कांडों के बारे में जानकारी ली गई।