गुरारू: दिल्ली में इलाज के दौरान कोरमथू गांव निवासी शिक्षक का निधन
Guraru, Gaya | Aug 18, 2026 गुरारू प्रखण्ड के गांव कोरमथु निवासी तिलोरी मध्य विद्यालय के शिक्षक निर्भय सिंह (40) का निधन सोमवार देर शाम दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रखण्ड में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार निर्भय सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली गए थे। वे तिलोरी मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।