राजस्थान के कटप्पा ने दंगल में हासिल की जीत, बाबा सुदामा दास ने भी दिखाया दमखम
अमेठी, जगदीशपुर। श्रीराम लीला समिति, जगदीशपुर की ओर से आयोजित मेले में तीसरे दिन भी काफी भीड़ उमड़ी, जबकि चौथे दिन रात्रि में श्रद्धालुओं और मेले में आए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। मेले में आयोजित दंगल में करीब 20 से 25 पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दमखम और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
दंगल में अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के बाबा सुदामा दास ने शानदार कुश्ती लड़कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, राजस्थान के पहलवान कटप्पा ने अपने मुकाबले में जीत हासिल की। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने पहुंचकर पहलवानों के मुकाबलों का अवलोकन किया और विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अजीत कौशल, कैलाश तिवारी, प्रधान निजाम हैदर ,, सेठ बिहारी लाल,जय प्रकाश गुप्ता राम हेतु वैश्य, विकास माहेश्वरी, सोनू नेता, पीके सिंह और शिवेश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मेले में रात्रि तक चहल-पहल बनी रही।
Suresh Pasi Ramhet Vaish Saurabh Singh Tarabul Haq Gaffari Amethi
Amethi, Amethi | Oct 23, 2026