टाटीझरिया: केंद्रीय समीक्षा बैठक में हजारीबाग-बगोदर एनएच-522 फोरलेन परियोजना को रद्द करने का निर्देश
केंद्रीय समीक्षा बैठक में हजारीबाग-बगोदर एनएच-522 फोरलेन परियोजना को रद्द करने का निर्देश। भूमि अधिग्रहण में देरी पर भड़के नितिन गडकरी; दो टूक कहा- जमीन नहीं देने वाले राज्यों में अटकी नहीं रहेंगी योजनाएं। NH-522 के भविष्य पर ग्रहण, 48 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए ₹743.75 करोड़ का था बजट। टेंडर पूरी होने के बावजूद झारखंड सरकार अभी तक नहीं दे सका है जमीन।