आरोन: आरोन में अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का निशुल्क सम्मेलन, सीएमओ ने की तैयारी
Aron, Guna | Mar 30, 2026 आरोन तहसील मुख्यालय पर 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 30 मार्च को सीएमओ दिनेश सोनी ने बताया, 31 मार्च तक फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है, पात्र वर बधू समय से आवेदन जमा कराए और शासन की योजना का लाभ उठाएं। सभी पात्र हितग्राहियों को योजना अनुसार लाभ दिया जाएगा।