पाटी: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पाटी में आयोजित हुआ शिविर,प्राप्त 43 आवेदनों का किया गया निराकरण।
Pati, Barwani | Oct 9, 2026 MP सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के विकासखंड मुख्यालय पाटी में एक भव्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन सौंपे, जिन्हें विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक दर्ज कर उनका समाधान किया गया।