चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेला 2026
चित्रकूट से इस वक्त एक बेहद खास और ऐतिहासिक आयोजन की बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपावली अमावस्या मेला 2026 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए चित्रकूट जिला प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
चित्रकूट के पावन रामघाट पर पहली बार भव्य ड्रोन-शो का आयोजन होने जा रहा है।
जी हां, 08 नवंबर 2026 को रात्रि 08 बजे रामघाट की पावन धरती और मंदाकिनी नदी के तट पर आसमान में 500 ड्रोन के माध्यम से भगवान श्रीराम के वनवास काल की दिव्य झलकियां दिखाई जाएंगी।
इस ऐतिहासिक ड्रोन-शो में भगवान श्रीराम के वनवास काल, पावन चित्रकूट धाम और रामचरितमानस की विभिन्न विधाओं को आसमान में खूबसूरत आकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन को श्री चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद द्वारा पूर्ण कराया जाएगा। जिला प्रशासन का यह प्रयास श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों के लिए आकर्षण का एक नया केंद्र बनने जा रहा है।
तो तैयार हो जाइए, चित्रकूट के रामघाट पर आसमान में प्रभु श्रीराम की दिव्य गाथा देखने के लिए।
📍 स्थान – रामघाट, चित्रकूट
📅 दिनांक – 08 नवंबर 2026
⏰ समय – रात्रि 08 बजे
🚁 विशेष आकर्षण – 500 ड्रोन का भव्य शो
चित्रकूट की पावन धरती पर पहली बार होने जा रहा यह दिव्य आयोजन निश्चित रूप से दीपावली अमावस्या मेले की भव्यता को एक नई पहचान देगा।
कैमरा पर्सन दिव्यांश के साथ दिनेश सिंह कुशवाहा, चित्रकूट।
आप देख रहे हैं Daily 24 Bharat।