आरा: आरा-छपरा मुख्य मार्ग के 65वा घाट के समीप टेंट लगाकर रुद्राक्ष बेचने वाले युवक को गोली मारकर किया गया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 14, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के आरा-छपरा मुख्य मार्ग पर 65वा घाट के समीप एक युवक को ताबड़तोड़ दो गोली मारकर कर जख्मी कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया युवक गोली लगने से जख्मी हो कर गिर गया। कोइलवर थाना पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान मध्यप्रदेश के छीनदिया गांव निवासी सोल्जर के रूप में हुई है।