झांसी: महावीरन बड़ी माता मंदिर में हुई चोरी, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की कर रही जांच
Jhansi, Jhansi | Jun 6, 2025 प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरन बड़ी माता मंदिर में चोरी होगई जिसकी सूचना क्षेत्रवासियों द्वारा डायल 112 को दी गई। इस संबंध में जब प्रेम नगर थाना प्रभारी से शुक्रवार की शाम 5 बजे बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर में हुई चोरी की सूचना क्षेत्रवासियों ने डायल 112 को दी थी क्षेत्रवासियों ने बताया कि मंदिर की दान पेटी तोड़ कर पैसे निकले गए हैं।