अतिवृष्टि एवं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने किया निरीक्षण
प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, नुकसान का तत्काल सर्वे कर राहत एवं मुआवजा देने के दिए निर्देश
----
सतना, 30 अगस्त 2026/ राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने रविवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मनकहरी एवं उदय सागर कोठी पहुंचकर अतिवृष्टि एवं जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर अतिवृष्टि एवं जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की।
राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का तत्काल सर्वे एवं आकलन कराया जाए, ताकि पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रभावित ग्रामीणों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा सहित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही क्षति का समुचित आकलन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रत्येक प्रभावित परिवार तक प्रशासन की सहायता समय पर पहुंचे।
राज्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में शासन की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित परिवार को त्वरित राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा राहत कार्यों में पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जाए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
2 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 30, 2026