सतना नारायण तालाब में जल रिसाव की सूचना मिलते ही महापौर योगेश ताम्रकार तत्काल मौके पर पहुंचकर नगर निगम की पूरी टीम के साथ स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान तालाब के पानी का बहाव सामान्य एवं नियंत्रित पाया गया। वर्तमान स्थिति पूरी तरह से निगरानी में है और मैं स्वयं अपनी पूरी टीम के साथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हूं। तालाब के फूटने जैसी कोई स्थिति या खतरा वर्तमान में नहीं है।
फिर भी नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नारायण तालाब के आसपास एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से विनम्र अपील है कि सावधान रहें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।