अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड में नशापान के खिलाफ जागरूकता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया नशामुक्ति का संदेश
झारखंड राज्य युवा आयोग एवं पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद तथा युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड परिसर में नशापान के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।