रावला: रावला में यातायात दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी
रावला में यातायात दुरुस्त करने को लेकर पुलिस के द्वारा सड़कों पर उतरकर नाकाबंदी की जा रही है।और वाहन चालकों से समझाइस की जा रही है ताकि हादसो में भी कमी लाई जा सके। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा नाकाबंदी की गई। इस दौरान नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।