बीरपुर: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पर्रा में मॉडल स्कूल का किया उद्घाटन
वीरपुर प्रखंड के पर्रा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय प्लस-टू परिसर में संचालित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल (आदर्श विद्यालय) का रविवार को दोपहर करीब बारह बजकर तीस मिनट पर समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से विद्यालय का उद्घाटन किया।