सदर: काशी विश्वनाथ धाम मार्ग पर महिला और हेड कॉन्स्टेबल के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Varanasi | May 21, 2026 वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम मार्ग स्थित फूलमंडी क्षेत्र में मंगलवार रात हेड कॉन्स्टेबल और एक महिला दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना गेट नंबर-4 से करीब 50 मीटर दूर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर के हेड कॉन्स्टेबल राधेश्याम यादव दुकानों को हटवा रहे थे।