बक्सर: गंगा नदी पर यूपी-बिहार के बीच बन रहे 3 लेन पुल का निर्माण 28 फरवरी 2028 तक होगा पूरा: डीएम
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 गंगा नदी पर यूपी बिहार के बीच बन रहा 3 लेन पुल का निर्माण कार्य 28 फरवरी 2028 में होगा पुरा होगा। इसको लेकर डीएम साहिला ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। शनिवार को डीएम निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।