खूंटपानी प्रखंड में पिछले दिनों हुई आंधी तूफान से बिजली के तार गिरने से पुरूनिया गांव में विगत एक सप्ताह से बिजली गुल है। जिससे गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर लगभग चार बजे सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा पुरूनिया गांव पहुंचे। जिससे गांव के ग्रामीणों ने बिजली समस्याओं से प्रखंड प्रमुख को अवगत कराया।