गांव बुढानपुर में पहली बार कलश यात्रा व जय दादा खेडा हवन व पूजा अर्चना आयोजन। पहली बार ऐसा सरपंच सतीश व ग्राम पंचायत के सहयोग से अपने गांव में लोगों की खुशहाली के लिए विशाल कलश यात्रा व जय दादा खेडा में भव्य विशाल आयोजन हुआ। समस्त गांव की माताएं बहने इस कलश यात्रा में शामिल हुई। गांव के सभी बिरादरी के लोग व माताएं बहनों ने सिर पर कलश उठाकर पूरे गांव की परिक्रमा की पूरा गांव मंत्र उच्चारण और जय दादा खेड़ा महाराज के जयकारों से गूंज उठा। सभी गांव के लोगों ने सरपंच सतीश व ग्राम पंचायत की दिल से खूब प्रशंसा की। सरपंच सतीश मैं भी बताया उनका तो सिर्फ प्रयास है समस्त गांव की मेहनत और ग्राम पंचायत के सहयोग से ही यह हो पाया है और जिससे बहुत ही सुंदर जय दादा खेड़ा महाराज का मंदिर बन पाया है। और पहले नवरात्रों पर सरपंच ने सभी को बधाई दी और इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दिया और आज कलश यात्रा के साथ ग्राम पंचायत की तरफ से भंडारे का आयोजन भी हुआ। आज इस कार्यक्रम में सरपंच सतीश के साथ राजेंद्र,अनिल, हरिकिशन, सर्वण नाथ, जीतराम, कर्ण,नीटू और गांव की सभी माताए बहने भाई वह ग्राम पंचायत की पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
Karnal, Karnal | Oct 11, 2026