मां के प्रथम नवरात्रें पर बहादुर सुपर संडे 210 वां प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गांव कुचपुरा के शानदार ग्राउंड में हर रविवार की भांति इस बार भी मां के पहले नवरात्रि पर लायंस क्लब वॉलीबॉल व बहादुर सुपर संडे की टीम ने 210 वां सुपर संडे का भव्य आयोजन किया जिसमें बेटियों के लिए स्पेशल रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज गुनियाना जेजीपी प्रवकता व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सतबीर सिंह, हरियाणा पुलिस से सुनील उपलानी पहुंचे और उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही बेटियों को पहले सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। बहादुर वॉलीबॉल कोच व उनकी टीम दिन रात युवा खिलाड़ियों पर मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत रंग भी लेकर आ रही है उनके द्वारा बड़े-बड़े देश के लिए खिलाड़ियों का निर्माण किया जा रहा है पहुंचे मुख्य अतिथियों ने उन सब की तारीफ की। गांव कुचपूरा के सरपंच प्रतिनिधि अंग्रेज सिंह व उनकी पूरी पंचायत का भी बहादुर सुपर संडे में पूरा समर्थन रहता है जिससे दिन प्रतिदिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता उच्च स्तर पर जा रही है। इस प्रतियोगिता में आज के दिन मैसेज रहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को खिलाओ। प्रतियोगिता में बहादुर कोच,भारत राणा, प्रमोद राणा, सतीश, अशोक, धर्मेंद्र, अजय खोखर, सुरजीत कलामपुरा व समस्त गांव वासियों का पूरा सहयोग रहता है
Karnal, Karnal | Oct 11, 2026