टोहाना: टोहाना की श्री कृष्ण गौशाला में तीज महोत्सव पर 800 महिलाओं ने किया कीर्तन और झूलों का आनंद
टोहाना के श्री कृष्ण गौशाला में स्वतंत्रता दिवस पर तीज महोत्सव मनाया गया। करीब 800 महिलाओं ने कीर्तन और तीज गीतों पर नृत्य किया। गौशाला परिसर गुलाबी-लाल चुनरियों से सजाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ना बताया गया।