पूरनपुर: व्यापारी नेता के नाम से दाखिल की गई फर्जी आपत्ति, पूरनपुर के विजयपाल विक्की ने जताई नाराजगी
पूरनपुर। नगर के व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने एक गंभीर मामले को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला खानकाह के रहने वाले समुदाय विशेष के लोगों के नाम पर उनके नाम, मोबाइल नंबर और कथित हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से आपत्ति दाखिल कर दी गई है। इस पूरे मामले की जानकारी उन्हें नहीं और उनका नाम इस्तेमाल किया जा रहा है।