परसिया: चांदामेटा में महिला की फांसी लगाने से मौत
पुत्र को शराब पीने से रोका, नहीं माना तो फांसी पर लटक गई मां
चांदामेटा में बुधवार को शाम पांच बजे महिला का शव फांसी पर लटका पाया गया। महिला सिंहवाहिनी मंदिर के पीछे न्यूटन रोड पर निवास करती थी। महिला का बेटा घर में शराब पी रहा था। मां ने उसे शराब पीने से रोका। बेटा नहीं माना। थोडी देर बाद बेटे ने अंदर जाकर देखा तो शव फांसी पर लटका हुआ था।108 एंबुलैंस को काल किया गया। एंबुलैस आने से पहले महिला को फंदे से उतारा गया।