ऊना: धमांदरी सड़क मार्ग पर पुल निर्माण में घोटाले के आरोप, रिटायर्ड आर्मी अफसर ने जांच की मांग की
ऊना मुख्यालय–धमांदरी मार्ग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आर्मी इंटेलिजेंस से रिटायर्ड मनोज कौशल ने पीडब्ल्यूडी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया। RTI के मुताबिक 13 किमी मार्ग पर 20 पुल बनने थे, पर 9 ही बने। पुलों की कमी से हादसे हो रहे हैं। कौशल ने निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वे पहले भी लापता महिलाओं का मुद्दा उठा चुके हैं।