टीकमगढ़: पुलिस कन्ट्रोल रूम में SP ने किया खुलासा लाखों के जुए के 34 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जिले के नगर परिषद खरगापुर से पुलिस ने 34 जुआरियों को एक साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 31 हजार रुपए नकद, 7 चार पहिया वाहन, 5 बाइक, 38 मोबाइल और 15 ताश की गड्डी जब्त की गई हैं। पुलिस ने नकदी सहित जब्त वाहन और मोबाइल की कुल कीमत 74 लाख 31 हजार रुपए बताई है। पुलिस ने 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है