टीकमगढ़: खरगापुर क़िले के पीछे एम्बुलेंस की टक्कर से एक व्यक्ति हुआ घायल,सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
खरगापुर क़िले के पीछे एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया।बताया गया कि खरगापुर वार्ड क्रमांक 14 निवासी सोनू नाम का व्यक्ति बाइक से जतारा रोड से अपने घर की ओर वापस जा रहा था,रास्ते में खरगापुर क़िले के पीछे एम्बुलेंस की टक्कर से वह घायल हो गया।घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है।