टीकमगढ़: टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के पास एक युवक के साथ की गई मारपीट,कोतवाली पुलिस ने किया मामला दर्ज
टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के पास एक युवक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया अस्तोन गाव निवासी अमर अहिरवार नाम का युवक टीकमगढ़ पीजी कॉलेज के पास अपनी ऑनलाइन की दुकान पर बैठा था,तभी तीन अज्ञात व्यक्ति वहाँ आए और तीनों ने बेवजह उसके साथ गाली ग़लौच करने लगे,विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी।घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की गई।पुलिस ने मामला दर्ज किया है।