मुंगावली: मुंगावली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास कच्ची शराब बेचने पर 20 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास निटर्र रोड़ पर कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से नई मीरकाबाद निवासी शशिकांत सांसी उम्र 20 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।