🚨 कैमूर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
🔴 ठकुरहट पुलिया के नीचे पानी में मिला पीएनसी कंपनी के मिस्त्री का शव
कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र के ठकुरहट गांव के समीप भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन पुलिया के नीचे पानी में 34 वर्षीय राजमिस्त्री राजकिशोर का शव मिला। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी राजकिशोर पिछले दो दिनों से लापता था।
🔴 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा।
🔴 प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
Mohania, Kaimur | Oct 23, 2026