दुर्गावती में स्कॉर्पियो से 3 मवेशी बरामद, चालक गिरफ्तार
कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी का खुलासा किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याणपुर बाजार नगर रोड में एक स्कॉर्पियो से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने HR 70B 5181 नंबर की स्कॉर्पियो को पकड़ा।
तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में क्रूरता पूर्वक बांधकर बैठाए गए 3 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक रितेश कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता पाखंडू, ग्राम तौफापुर, थाना चेबेपुरा, जिला वाराणसी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
Mohania, Kaimur | Oct 23, 2026