हरदा एसपी शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय में तबादला, नए एसपी होंगे अंकित जायसवाल
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार हरदा के पुलिस अधीक्षक शशांक का स्थानांतरण पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर किया गया है।
आदेश में हरदा जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अंकित जायसवाल को पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में भोपाल रेल पुलिस में पदस्थ थे।
Harda, Harda | Oct 29, 2026