मांट: गांव चौकड़ा में बेटी के घर आए पिता और उसके साथी के साथ की गई मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Aug 2, 2026 थाना मगोर्रा के गांव डोमपुरा निवासी बिजेंद्र अपने साथी योगेश के साथ 30 जुलाई की रात अपनी बेटी की ससुराल मांट के गांव चौकडा आए थे। आरोप है कि देर रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर गांव के ही हरिओम और श्यामवीर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।