रोहतास जिले के प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से आज विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार के० ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्राएं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मीडिया बंधु समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर पर्यटन स्थल के विभिन्न हिस्सों में सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखने के लिए नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ आम लोगों की जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सेंचुरी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां प्लास्टिक के उपयोग एवं प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता आवश्यक है।
जिला पदाधिकारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यटन स्थलों पर कचरा नहीं फैलाएं और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पर्यटन स्थल न केवल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कचरे को खुले में नहीं फेंका जाना चाहिए। पर्यटन स्थल की स्वच्छता केवल एक दिन के अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि इसे नियमित आदत के रूप में अपनाया जाना चाहिए। कहा कि ऐसा स्वच्छता अभियान आगे भी चलाया जाएगा।
अभियान में शामिल एनसीसी कैडेट, मीडिया एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसरों ने भी लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
#IPRD
#PublicService
#BiharGovernment
#SwachhBharat
#Tourism
Patna, Bihar | Aug 23, 2026