अररिया: मजगामा में आपसी विवाद के चलते हुई मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 5, 2026 अररिया नगर थाना क्षेत्र के मजगामा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति कन्हैया बहरदार को दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घायल व्यक्ति को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदस्य अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है जहां पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल का इलाज जारी है.