मुरैना नगर: मुरैना: कांग्रेस नेता की इंस्टाग्राम आईडी हैक, दुरुपयोग की आशंका, पुलिस से साइबर कार्रवाई की मांग
मुरैना शहर के गणेशपुरा निवासी कांग्रेस नेता प्रबलप्रताप मावई उर्फ रिंकू ने आज सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर ली है।आईडी खुल नहीं रही है,जिससे दुरुपयोग की आशंका है।उन्होंने बताया कि सामाजिक रूप से सक्रिय होने के कारण नुकसान हो सकता है।पुलिस से साइबर टीम की मदद से आरोपी को पकड़ने की मांग की है।