जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को बालेसर कस्बे का दौरा कर एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्टर ने नगरपालिका क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।