हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में पिता-पुत्र ने घर में घुसकर महिला को किया लहुलुहान
कस्बे के लखनापुरवा मुहाल में बीती रात पिता पुत्र ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते हुए सिर फोड दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। लखनापुरवा निवासी आशा निषाद ने बताया कि वह बुधवार की रात 8 बजे घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी बृजेश वर्मा अपने पिता सीताराम वर्मा के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज करते हुए डंडा मारकर सिर फोड़ दिया।