कायमगंज: गांव पितौरा में बच्चों के बीच मामूली विवाद के बाद 2 पक्षों में मारपीट, 1 युवक घायल, जीजा व परिजनों पर आरोप
कायमगंज के गांव पितौरा में शनिवार देर शाम बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।जिसमें एक युवक घायल हो गया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। घायल युवक ने बताया कि बच्चों के विवाद में पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार से कहासुनी हो गई थी।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया।