गभाना: हाईवे पला सल्लू पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
गभाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार देर रात करीब एक बजे पला सल्लू के पास हुआ, जहां पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के भूलभुलैया खेड़ा निवासी अशोक कुमार और उनके साथी राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो