ऊंचाहार: जगतपुर के अचल पब्लिक स्कूल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रविवार की शाम लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित अचल पब्लिक स्कूल के पास लखनऊ से प्रयागराज की ओर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, घटना में कपेंद्र प्रताप सिंह निवासी जलालपुर बेही घायल हो गये, जिन्हें एम्स में मृत घोषित किया गया है।