पनागर: रांझी बड़े पत्थर में शराबबंदी के दिन गुप्त खिड़की से अधिक दाम पर बिकती शराब का वीडियो प्रसारित
महात्मा गांधी जयंती के ड्राई डे पर जहां शराब की बिक्री प्रतिबंधित थी, वहीं रांझी के बड़े पत्थर स्थित शराब दुकान में नियमों को ताक पर रखकर कथित तौर पर शराब की जमकर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुकान के भीतर बनी कथित खुफिया खिड़की से शराब बेचने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि ग्राहकों को इसी गुप्त रास