कोरबा: PM आवास योजना की अटकी राशि ने हितग्राहियों को डुबोया कर्ज में, बरसात में अधूरे मकानों में काटने को मजबूर
Korba, Korba | Jun 3, 2026 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने का सपना देख रहे कोरबा के सैकड़ों हितग्राही आज आर्थिक संकट और अधूरे आशियाने के बीच फंस गए हैं। योजना की किस्त समय पर न मिलने के कारण आधे से अधिक काम पूरे होने के बाद भी निर्माण रुका पड़ा है। नतीजा यह कि लोग कर्ज में डूब गए हैं और बिना छत के बरसात काटने को मजबूर हैं।