गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत कांग्रेस की बड़ी संगठनात्मक बैठक | NexIndia News
#NexIndiaNews #NiwariNews #Congress
Niwari, Niwari | Mar 1, 2026 निवाड़ी जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो बूथ चलो अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिले के प्रभारी श्री रामलखन दंडोतिया जी के निवाड़ी दौरे के दौरान उन्होंने ओरछा पहुंचकर श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए। इसके बाद निवाड़ी तिगैला पावर हाउस के पास नवीन जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसमें प्रदेश महासचिव श्रीमती रोशनी यादव जी और वर्ष 2023 के विधान सभा पूर्व प्रत्याशी श्री अमित राय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तरीचर कलां स्थित पालेश्वर शिव मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत कमेटियों के गठन और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।