विदिशा: आज्ञाराम कॉलोनी: खुद को गोली मारने वाले अतुल चतुर्वेदी के शव का पोस्टमार्टम, सुसाइड नोट बरामद, कर्ज से थे परेशान
आज्ञाराम कॉलोनी मे रहने वाले 61 वर्षीय अतुल चतुर्वेदी ने सोमवार सुबह खुद की लाइसेंसी बंदूक से खेत में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, जरूरी जांच और अन्य कारण के चलते पीएम सोमवार शाम 5 बजे तक हो पाया, सिविल लाइन टीआई राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है।