कान्हा टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 का पहला चरण मंगलवार से शुरू हो गया है। इस चरण पद आकलन के तहत वन मंडलों में तीन दिवसीय साइन सर्वे किया जा रहा है। इसमें मांसाहारी एवं शाकाहारी जानवरों के पगमार्क, मल, खरोच और अन्य संकेत की पहचान कर मोबाइल ऐप में दर्ज किया जा रहा है। यह पूरा आकलन मोबाइल आधारित अप के माध्यम से संपन्न होगा।