फतेहाबाद: कस्बा फतेहाबाद में कंस मेले में निकाली गई बिहारी जी की शोभायात्रा, उमड़ी लोगों की भारी भीड़
Fatehabad, Agra | Aug 19, 2025 फतेहाबाद में देर रात ऐतिहासिक कंस मेले के दौरान बिहारी जी शोभा यात्रा निकाली गई। कस्बे के बाहरोड से क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह द्वारा किए गए औपचारिक शुभारंभ के बाद यात्रा निकाली गई । इस दौरान बड़ी संख्या में झांकियां भी सम्मिलित हुई। हजारों की संख्या में लोगों ने बिहारी जी महाराज के दर्शन किए।